यदि प्लान A काम नहीं कर रहा तो कोई बात नहीं अभी भी 25 letters बचे है उन पर ट्राई करो। मगर यहा देखा जाता हैं कि लोग प्लान A के ही चक्कर मे पड़कर और भी 25 प्लान से चूक जाते है। असफल रह जाने का इक ये भी कारण है। याद रखे कभी-कभी कुछ चिंज हासिल करने से बेहतर उन्हे छोड़ना होता है। यकिन मानिए आप उन डायलॉग को सीरियस न ले जोश और ज़िद्दी वाली,वो और थे,और आप और हैं। आप बेहतर जानते है खुद को,कई बार ऐसा होता हैं की आपकी हालात कुछ और होती हैं। लेहाज़ा हालात को देखकर जोश और ज़िद्दी वाली रास्त अपनाये नही तो बर्बाद हो जाओगे।
तकलीफ़ों से जी न चुराओ जीवन मे दर्द को चुनो अगर तुम नही भी चुनोगे तो वो तुम्हें चुनेगा और तुम्हें मार देगा। और अगर तुम उसे चुनोगे तो उसे एन्जॉय करोगे और तुम उसे मार दोगे।
तुम्हे किसी को दिखाने के लिए कुछ नहीं करना तुम्हे अपनी फ़ील्ड के उस लेवल तक जाना है जहाँ तक कोई नहीं गया ये शब्द अपने आपको हर दिन बोले। हर सक़्सियत का अपना एक फ़ील्ड होता है जिसमे वो सोच पाता हैं कि मै यहाँ थोड़ा मेहनत कर दूंगा तो सायद समय से पहले सिखर तक पहुँच जाऊँगा। बस समय वहाँ लगता है अपने आप मे वो फ़ील्ड तलाशना इसलिए ज़रुरी हैं कि सबसे पहले वो रास्ता जो तुम्हारे अन्दर ही छुपा है। जिस रास्ते से तुम्हे मंजिल तक पहुँचना हैं उस रास्ते को ढूंढो ये बिलकुल नासमझी हैं की हमे सही रास्ता नहीं मीला तो इंतजार किये बिना गलत रास्ते को पकड़ लिया और बीच मे जाकर खाई मे गिर गया। ये इंतजार बेहतर हैं गलत रास्ता पकड़ने से क्योकि आगे जाकर ये रास्ते पर तुम्हे गिर ही जाना हैं,रूक ही जाना है,ठहर ही जाना है,सिमित ही रह जाना है।
Comments
Post a Comment